सैदपुर: TCS कंपनी में हिंदू महिलाओं के यौन उत्पीड़न और जबरन मतांतरण के विरोध में हिंदू संगठनों ने सैदपुर तहसील में किया प्रदर्शन
नासिक के एक बहुराष्ट्रीय आईटी कंपनी टीसीएस में बीते दिनों हिंदू महिला कर्मचारियों का यौन शोषण, उन पर इस्लाम अपनाने का दबाव डालने, गोमांस खाने और नमाज़ पढ़ने के लिए मजबूर करने जैसी विभत्स घटनाओं क़ो लेकर बुधवार क़ो हिंदू जनजागृति समिति के नेतृत्व में विभिन्न हिन्दू संगठनों ने सैदपुर तहसील परिसर मे विरोध प्रदर्शन किया और तहसीलदार हिमांशु सिंह को ज्ञापन सौंपा।