भंडरिया: आत्मनिर्भर योजना के तहत भंडरिया में 250 किसानों को मिला निःशुल्क अरहर बीज
गढ़वा के भंडरिया प्रखंड में राज्य सरकार की आत्मनिर्भर योजना के तहत सोमवार को 250 किसानों के बीच एनएससी के उन्नत किस्म के अरहर बीज का निःशुल्क वितरण किया गया। प्रत्येक किसान को चार-चार किलोग्राम बीज उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रुक्मिणी कुमारी, उप प्रमुख श्रद्धा देवी और कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को आधुनिक व वैज्ञानिक खेती अपनाने तथा सरकारी