बहराइच: बहराइच पॉक्सो कोर्ट ने 7वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म मामले के आरोपी को सुनाई 20 साल कारावास की सजा लगाया 50000 अर्थदंड
जिला एवं सत्र न्यायालय स्थित विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट ने शुक्रवार को 7 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले की आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 साल कारावास व 50000 रुपए के अर्थ दंड की सजा सुनाई है। जिला शासकीय अधिवक्ता पशुओं कोर्ट संत प्रताप सिंह ने बताया की मामला रुपईडीहा थाना क्षेत्र का है जहां वर्ष 2022 में आरोपी द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था।