धनघटा: धनघटा क्षेत्राधिकारी ने सार्वजनिक जगहों पर की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
संतकबीरनगर में क्षेत्राधिकारी धनघटा ने फुट पेट्रोलिंग करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जारी इस कार्रवाई का उद्देश्य अपराध पर रोक लगाना और नागरिकों को सुरक्षा की भावना देना है। क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं।