हिस्#ट्रीशीटरों-ब^दमाशों के अतिक्रमणों पर चला बुलडोजर; करोड़ों रुपये की सरकारी भूमि कराई कब्जामुक्त, तीन आरोपियों पर हैं 32 मामले दर्ज.
सूरतगढ़ में 'ऑपरेशन सीमा संकल्प' के तहत सिटी थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर को प्रशासन और नगरपालिका के सहयोग से बड़ी कार्रवाई करते हुए आप^राधिक प्रवृत्ति के लोगों और हिस्^ट्रीशीटरों द्वारा सरकारी भूमि पर किए गए कब्जों को ध्वस्त कर दिया। संयुक्त अभियान के दौरान करोड़ों रुपये मूल्य की नगरपालिका, ग्राम पंचायत और हाउसिंग बोर्ड की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
सीआई दिनेश सारण ने बताया कि वार्ड नंबर 4 निवासी मुस्तफा खान, भोजेवाला रोड स्थित कुम्हार धर्मशाला के पीछे रहने वाले रामजीलाल उर्फ रामू भाट तथा वार्ड नंबर 4 नहर के पास रहने वाले हि^स्ट्री^शीटर विकास उर्फ विक्की मील ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से चारदीवारी और कमरे बनाकर कब्जा कर रखा था। मंगलवार को जेसीबी की सहायता से इन सभी अवैध निर्माणों को हटाकर जमीन को कब्जामुक्त कराया गया।
सीआई सारण ने बताया कि हिस्^ट्रीशी&टर विकास उर्फ विक्की मील के कब्जे को पूर्व में भी हटाया गया था, लेकिन उसने दोबारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर लिया था। मंगलवार की कार्रवाई में उसका पुनः किया गया कब्जा भी ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपी लंबे समय से गुं^डागर्दी और द^हशत के बल पर सरकारी भूमि पर कब्जा करने के आदी रहे हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आ^पराधिक रिकॉर्ड के अनुसार विकास उर्फ विक्की मील के खिलाफ 18, रामजीलाल उर्फ रामू भाट के खिलाफ 11 तथा मुस्तफा खान के खिलाफ 3 आ^पराधिक मामले दर्ज हैं। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक हरिशंकर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा एवं वृत्ताधिकारी प्रतीक मील के मार्गदर्शन में नेतृत्व में की गई।
पुलिस टीम में सीआई दिनेश सारण के अलावा उप निरीक्षक नगेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक माणक लाल, सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार, कांस्टेबल देवीलाल, नटवर लाल और महेश यादव शामिल रहे। अभियान में पुलिस के अधिकारियों और जवानों के साथ नगरपालिका का अमला भी मौजूद रहा।