जहानाबाद: बभना के पास बच्चे को बचाने में बुलेट सवार दुर्घटनाग्रस्त, सदर अस्पताल में भर्ती#
जहानाबाद। बभना के पास शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में बुलेट सवार श्याम बाबू यादव घायल हो गए। बताया जाता है कि वह टोल नाका स्थित अपनी दुकान से बुलेट पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक एक बच्चा साइकिल लेकर सड़क पर आ गया। बच्चे को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी थी।