सांगोद: सांगोद नगर में पट्टों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन, पालिका ईओ को सौंपा ज्ञापन
Sangod, Kota | Jun 12, 2026 सांगोद में पट्टों और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका में जोरदार प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम शुक्रवार को सांय 4बजे ज्ञापन सौंपा। जिला देहात कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष असरार अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अधिकारी मनोज मालव को ज्ञापन दिया।