महोबा: राजकीय स्टेडियम में मॉर्निंग वॉक शुल्क के विरोध में प्रदर्शन, डीएम आवास पहुंचकर लोगों ने नारेबाजी की
Mahoba, Mahoba | May 14, 2026 राजकीय स्टेडियम में मॉर्निंग वॉक और पार्किंग शुल्क लगाए जाने के विरोध में खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों ने डीएम आवास पहुंचकर प्रदर्शन किया। लोगों ने क्रीड़ा अधिकारी के फैसले को गलत बताते हुए शुल्क वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इससे खिलाड़ियों, युवाओं और बुजुर्गों पर आर्थिक बोझ पड़ेगा। चेतावनी दी गई कि मांगें न मानी गईं तो आंदोलन तेज होगा