ब्रह्मपुर: गर्मी से टायर फटने पर आरा-बक्सर फोरलेन, देवकुली के पास प्याज से भरी पिकअप पलटी, बड़ा हादसा टला
देवकुली गांव के समीप आरा-बक्सर फोरलेन पर शनिवार की दोपहर 1 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब प्याज से लदी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जाता है कि लगातार बढ़ती गर्मी के कारण वाहन के पिछले पहिये में अचानक ब्लास्ट हो गया, जिससे चालक का नियंत्रण गाड़ी पर से हट गया और पिकअप सड़क किनारे पलट गई।