ग्राम हरदई में सरकारी खेत की जमीन पर कंडे रखने को लेकर दोहरे व यादव समाज बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। दोनों पक्षों की ओर से थाने में एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के आरोप लगाते हुए क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई गई है। भद्र सिंह दोहरे ने ओर मनोज यादवके परिवार के बीच झगड़ा हुआ है।