बाड़मेर: जिला कलेक्टर निशांत जैन ने महादेव गुरुकुल छात्रावास का किया अवलोकन
Barmer, Barmer | Mar 12, 2024 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रकल्प घुमंतु कार्य के तहत संचालित महादेव गुरुकुल में बाड़मेर जिला कलेक्टर व मजिस्ट्रेट निशांत जैन ने छात्रावास का अवलोकन किया । सर्व प्रथम माँ सरस्वती के चरणों मे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, एकल गीत, सहगान, संध्या वंदन, संस्कृत में कविता पाठ किया गया।