अंबिकापुर: अंबिकापुर शहर के नए बस स्टैंड पर पुलिस और खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने पनीर को लेकर की कार्रवाई, अधिकारी ने दी जानकारी
हम आपको बता दें कि आज दिनांक 15 मई 2026 दिन शुक्रवार को दोपहर 1 बजे अम्बिकापुर में लगातार मिलावटी पनीर खपाने की कोशिश सामने आ रही है। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने आज फिर कार्रवाई करते हुए लगभग 1 क्विंटल संदिग्ध पनीर जप्त किया है। बताया जा रहा है कि पनीर रायपुर से प्रांजल बस के जरिए अम्बिकापुर बस स्टैंड पहुंचाया गया था।