अंबिकापुर: बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भिलाई स्थित गिट्टी क्रेशर में मजदूर की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ
आज दिनांक 18 मई को दोपहर 1 बजे बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भिलाई स्थित गिट्टी क्रेशर में मजदूर की मौत के बाद जमकर बवाल हो गया। हादसे में घायल 20 वर्षीय मजदूर अलमोन तिर्की की इलाज के दौरान मौत हो गई।बताया जा रहा है कि क्रेशर में झरना की सफाई के दौरान मजदूर के ऊपर करीब डेढ़ क्विंटल वजनी लोहे का कीप गिर गया था