बटेश्वर के नौरंगी घाट पुल से 40 वर्षीय युवक ने यमुना में लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर
आगरा के बाह क्षेत्र स्थित तीर्थ बटेश्वर में नौरंगी घाट पुल से शनिवार को फिरोजाबाद निवासी 40 वर्षीय युवक रामनरेश ने अचानक यमुना नदी में छलांग लगा दी। युवक के गहरे पानी में कूदते ही मौके पर हड़कंप मच गया और राहगीरों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही बाह और फिरोजाबाद की नसीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों और मोटरबोट की मदद से नदी में युवक की तलाश के लिए सघन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। युवक ने छलांग किन कारणों से लगाई, इसका पता अभी नहीं चल सका है; पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
#AgraNews #Bateshwar #BahAgra #BreakingNews #YamunaRiver #AgraPolice #UPNews #FirozabadNews