लोहरदगा: जिला परिवहन विभाग का सघन वाहन जांच अभियान, ₹90,500 जुर्माना वसूला, 19 वाहनों पर कार्रवाई
लोहरदगा जिले के कुड़ू क्षेत्र में जिला परिवहन विभाग एवं कुड़ू थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बुधवार दोपहर 3 बजे अभियान के तहत कुल 19 वाहनों को पकड़ा गया, जिनसे विभिन्न नियमों के उल्लंघन पर कुल 90,500