वारासिवनी: वारासिवनी में दो संरक्षित गौर की मौत से हड़कंप, नहर की चिकनी सतह बनी काल
क्षेत्र में नहर के भीतर दो संरक्षित वन्यजीव गौर (बाइसन) के शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि दोनों गौर नहर में गिरने के बाद चिकनी सीमेंटेड सतह के कारण बाहर नहीं निकल सके, जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सके