विदिशा नगर: न्यायालय परिसर में मोबाइल कोर्ट का आयोजन, न्यायाधीश ने 36 वाहनों से ₹46950 का अर्थदंड वसूला
मंगलवार शाम 4 बजे से देरशाम 7:30 बजे तक जिला न्यायालय परिसर के सामने मोबाइल कोर्ट लगाया गया। न्यायाधीशों ने 36 वाहनों को नियम विरुद्ध पाए जाने पर 46900 रुपए का अर्थदंड लगाया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रमाकांत भारके, कादिर खान, अपूर्वा पाठक, दीक्षा सिंह राठौर और शिवांगी सिंह ने मोबाइल कोर्ट मे शामिल थे। इस दौरान बस, ट्रक, ऑटो और दो पहिया वाहन के जाचे कागजात।