सरदारशहर: नाहरसरा में कम वोल्टेज से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, विभाग ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया
सरदारशहर के नाहरसरा गांव में कई महीनों से कम वोल्टेज पर बिजली मिलने से नाराज ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि जीएस पर अर्थिंग सही न होने से कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं और 300 से अधिक कृषि कनेक्शनों की मोटरें ठीक से नहीं चल रही हैं।