लोहरदगा: लोहरदगा में RAMP कार्यशाला आयोजित, महिला उद्यमियों को स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए किया प्रेरित।
जिला उद्योग केंद्र, लोहरदगा के सभागार में RAMP Raising and Accelerating MSME Performance योजना के तहत महिला उद्यमियों की नेतृत्व क्षमता और कार्यकुशलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार दोपहर लगभग 12:00 बजे एक दिवसीय कार्यशाला- सह- जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।