इंदौर: कंपनी के कार्यालय से लाखों रुपये से भरा बैग लेकर कर्मचारी हुआ फरार, एचआर ने दर्ज कराई शिकायत
Indore, Indore | Feb 25, 2025 इंदौर के तिलकनगर थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 140 स्थित वेलजी इन्फ्रास्ट्रक्चर के कर्मचारी पंकज कनोजिया ने तिलक नगर थाने पर शिकायत दर्ज करवाई कि उनके ही ऑफिस के कर्मचारी भगवान गुर्जर ने ऑफिस में रखा रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गया है। उस बैग में 27 लाख रुपए की राशि रखी थी। यह पैसे कंपनी मालिक के द्वारा अपने कर्मचारियों को देने के लिए रखे थे।