बाड़ी: युवा कांग्रेसियों ने भ्रष्टाचार को लेकर किया धरना प्रदर्शन, बोले- नगर पालिका बाड़ी में खुलेआम हो रहा भ्रष्टाचार
Bari, Dholpur | Jun 3, 2026 बाड़ी में यूथ कांग्रेस ने नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार, निविदाओं में अनियमितता, जलभराव, खराब साफ-सफाई और जर्जर सड़कों को लेकर उपखंड अधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता भूदेव शर्मा के नेतृत्व में धौलपुर जिलाध्यक्ष तरुण शर्मा और प्रदेश सह सचिव आर्यन राय सहित एक दर्जन से अधिक पदाधिकारी इस प्रदर्शन में शामिल हुए।राष्ट्र