बिहार के राज्यपाल पहुंचे आरा वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, शिक्षकों एवं छात्रों के साथ कर रहे हैं संवाद
बिहार के राज्यपाल-सह-कुलाधिपत सैयद अता हसनैन शुक्रवार को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस में आज पहुंचे। वह शिक्षकों एवं छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लिए । वह उनकी समस्याओं व सुझावों पर सीधा संवाद किया । मौके पर गेट के बाहर पुलिस बल का की जबरदस्त तैयारी थी। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर राज्यपाल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया साथ में कुलपति शैलेंद्र चतुर्वेदी भी साथ में थे। मौके पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया और भोजपुर एसपी राज के साथ काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। गेट के बाहर विभिन्न छात्र संगठन का हुजूम भी देखा गया।
Arrah, Bhojpur | Jul 17, 2026