बिंदकी: जहानाबाद थाना पुलिस ने नाबालिग अपहृता को बरामद किया, अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद थाना पुलिस ने नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद किया तथा नाम जद वांछित अभियुक्त लव कुश उम्र लगभग 23 वर्ष निवासी ग्राम टरुवापुर थाना बकेवर जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लव कुश के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर बुधवार को दिन में 2 बजे न्यायालय भेज दिया। आरोपी एक सप्ताह पहले थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी को भगा ले गया था।