मेहगांव: अमायन थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमायन-मौ रोड पर रामपुरा में पुलिस ने पकड़ी अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, मामला दर्ज
Mehgaon, Bhind | Aug 20, 2024 अमायन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सहायक उप निरीक्षक कमल सिंह परमार ने ग्राम रामपुरा के आगे अमायन मौ रोड पर रामपुरा में स्वराज ट्रैक्टर सिंध नदी से अवैध रूप से चोरी करके रेत ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर ले जाते हुए पकड़ा। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़कर शैलेंद्र पुत्र नाथू सिंह निवासी किटी थाना मौ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।