मेहगांव: रानीपुरा में चाय के विवाद को लेकर एक व्यक्ति के साथ की गई मारपीट, आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
Mehgaon, Bhind | Aug 19, 2024 फूप थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरियादी सौरभ पुत्र नरेश सिंह निवासी रानीपुरा ने पुलिस को बताया। कि आरोपी नेपाली निवासी रानीपुरा ने अपनी चाय की दुकान के सामने भिंड इटावा रोड पर रानीपुरा में चाय के विवाद को लेकर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। एवं जान से मारने की धमकी दी। तथा दांतों से पेट और पैर में काट लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।