मेहगांव: मेहगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बरहद तालाब के पास पुलिस ने जुआ खेलते हुए पकड़े तीन आरोपी, मामला दर्ज।
Mehgaon, Bhind | Aug 18, 2024 मेहगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली।कि ग्राम बरहद तालाब के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। मुखबिर के बताए स्थान पर पुलिस ने पहुंचकर आरोपी केवल सिंह कड़ेरे ,सोनू बाथम,एवं धर्मेंद्र शाक्य निवासी मेहगांव को पकड़ा। आरोपियों की तलाशी लेने पर 7200 रुपए एवं 1 ताश की गड्डी मिली। जिसे जप्त करते हुए 3 आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।