सतबरवा: सतबरवा मेलाटांड़ व आसपास के सड़कों पर जलजमाव से बनी नारकीय स्थिति, बीमारी का बढा खतरा
सतबरवा प्रखंड मुख्यालय के मेलाटांड व आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश के बाद जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। जगह-जगह कीचड़ फैला हुआ है। नालियों का बदबूदार पानी सड़कों पर फैलने के बाद गंभीर बीमारियों का खतरा उत्पन्न हो रहा है।