बहराइच: कोतवाली नगर से थाना दरगाह शरीफ के खारघर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा, जानकारी दी अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने
बुधवार शाम को थाना कोतवाली नगर से थाना दरगाह शरीफ तक पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मामले में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत बहराइच पुलिस द्वारा तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई है। जिसका उद्देश्य आमजन में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना तथा प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है।