बहराइच: पॉकसो कोर्ट ने नाबालिग से यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी को दोषी करार देते हुए सुनाई 3 साल की कठोर कारावास की सजा
बहराइच दीवानी न्यायालय स्थित विशेष न्यायाधीश पॉकसो कोर्ट ने नाबालिग से यौन उत्पीड़न से संबंधित मामले के अभियुक्त को दोषी करार देते हुए बुधवार को 3 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इस मामले में जानकारी देते हुए जिला शासकीय अधिवक्ता पॉकसो कोर्ट संत प्रताप सिंह ने बताया कि घटना कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई थी। इस मामले में कोर्ट ने आज अपना फैसला सुनाया है।