गिरिडीह: गांडेय के भलुआ गांव में डकैती, 7 आरोपी गिरफ्तार
गांडेय के भलुआ गांव के एक घर में डकैती घटना को अंजाम देने वाले सात आरोपियों को छापेमारी टीम ने गिरफ्तार किया है। बुधवार को 4 बजे पपरवाटांड़ पुलिस कार्यालय से SP ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।पुलिस की छापेमारी टीम ने उक्त आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा एवं तीन जिंदा गोली,6 मोबाइल फोन बिना नंबर का अपाचे बाइक और कांड में लुटा गया 2,900 रुपए बरामद किया ।।