पेण्ड्रा: बिजली दर वृद्धि और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन, जीपीएम में घर-घर भरवाए जाएंगे आवेदन
बढ़ी हुई बिजली दरों, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक की बिजली बिल हाफ योजना बंद किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार दोपहर 3 बजे पेंड्रा स्थित जिला प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता कर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजमती भानु ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता दो माह तक घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर हटाने और बिजली दर वृद्धि के विरोध में आम