मंझनपुर: महेंद्र गांव में अज्ञात कारणों से किसान के घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक, कड़ी मशक्कत के बाद मिला काबू
करारी कोतवाली क्षेत्र के महेंद्र गांव की लालता देवी पत्नी लालता प्रसाद ने बताया कि हमारे घर में अचानक अज्ञात करणों से आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखी सारी सामग्री जिसमें छप्पर, तख्त चारपाई आदि जल कर ख़ाक हो गई। आनन फानन में पड़ोस में लगे समरसेबल के जरिए लोगों ने आग पर काबू पाया है।