धमतरी: धमतरी बाईपास में खपरी के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, दो लोग घायल
अर्जुनी थाना से मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रक आयरन भरकर जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहा था। तभी धमतरी बाईपास में खपरी के पास सड़क किनारे नियंत्रित होकर खेत में जाकर पलट गया। इस हादसे में चालक और हेल्पर दोनों घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।