सुसनेर: नप अध्यक्ष प्रदीप सोनी ने कहा- नप के 15 पार्षद एक परिवार हैं, मिलकर करेंगे विकास
मध्य प्रदेश शासन के द्वारा नियुक्त किये गए नए नप अध्यक्ष प्रदीप सोनी के द्वारा रविवार की रात्रि 10 बजे सोयत रोड़ स्थित जैन भोजनालय पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने नगर को साफ-स्वच्छ बनाने के साथ ही अतिक्रमण मुक्त करने की बात कही। उन्होंने कहा कि नगर के 15 ही वार्डो के पार्षद एक परिवार है मिलकर विकास करेंगें।