बेतिया डीएम तरनजोत सिंह ने गौनाहा प्रखंड का औचक निरीक्षण किया। इसका उद्देश्य प्रशासनिक और स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करना था। उन्होंने प्रखंड मुख्यालय और रेफरल अस्पताल का बारीकी से जायजा लिया।निरीक्षण की शुरुआत अस्पताल परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार, गार्डन क्षेत्र, सुरक्षा व्यवस्था और मरीजों की सुविधाओं से हुई।