ऊंचाहार: चकमिलिक कोटराबहादुर गंज गाँव में महिला ने जेठानियों पर मारपीट का आरोप लगाया, पुलिस से की शिकायत
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के चकमिलिक मजरे कोटराबहादुर गंज गाँव की सपना देवी ने बताया कि गुरुवार की सुबह उसकी जेठानियों से मामूली बात पर उसकी कहासुनी हो गई, आरोप है कि इसी बात की रंजिश में उसकी तीन जेठानियों ने उसे बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया है।कार्यवाहक कोतवाल संजय कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है जांच कर आवश्यक कार्यवाई की जायेगी।