मोतिहारी: रोजगार कार्यालय मोतिहारी के घेराव एवं ताला बंदी के बाद जिलाध्यक्ष ई. शशिभूषण राय सहित 26 कांग्रेस नेता पुलिस हिरासत में
जिला कांग्रेस कमिटी पूर्वी चंपारण मोतिहारी के द्वारा “नौकरी दो या सत्ता छोड़ो” के अंतर्गत राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह एवं जिला अध्यक्ष ई०शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय के नेतृत्व में रोजगार कार्यालय मोतिहारी समरणहालय का घेराव एवं ताला बंदी किया गया। तदपश्चात जिला अध्यक्ष ई०शशिभूषण राय सहित 26 कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में।