मोतिहारी: एससी/एसटी कोर्ट के विशेष जज ने गोली मारकर हत्या करने के मामले में अभियुक्त को सुनाई आजीवन कारावास की सजा
एससी/एसटी कोर्ट के विशेष जज दुष्यंत कुमार ने गोली मार हत्या करने के मामले में दोषी पाते हुए नामजद अभियुक्त बनविरवा गांव निवासी संतोष साह को आजीवन कारावास एंव 25 हजार रुपए अर्थ दंड की सजा सुनाया हैं। अर्थ दंड नहीं देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। जानकारी गुरुवार दोपहर करीब 03 बजे मिली।