बिछिया: गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार, बम्हनी बंजार में लगी लंबी लाइनें
मंडला जिले के बम्हनी बंजर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है,जहां मार्बल इंडियन गैस एजेंसी के बाहर आज 10 अप्रैल दिन शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे से ही लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है l गैस सिलेंडर न मिलने से परेशान लोग घंटों लाइन में खड़े नजर आ रहे हैं l हालात ऐसे हैं कि लोग अपना रोजमर्रा का काम छोड़कर सिर्फ सिलेंडर के लिए एजेंसी के बाहर इंतजार कर रहे