कायमगंज: नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग विवाद में हुई मारपीट, पुलिस ने स्कूटी से तमंचा और कारतूस किया बरामद
नवाबगंज के 1 गांव निवासी युवक की पत्नी का किसी अन्य युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।पति को शक होने पर उसने पत्नी से पूछताछ की।पत्नी ने बताया कि वह युवक उसे फोन पर आपत्तिजनक टिप्पणी और वीडियो भेजकर ब्लैकमेल कर रहा है।महिला ने पुलिस से शिकायत की। महिला के मायके वाले उसकी ससुराल पहुंचे और गाली गलौज करने लगे युवक और उसके भाई पर मारपीट का प्रयास किया।