सुल्तानपुर: विकास भवन के प्रेरणा सभागार में विद्युत विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई
सुलतानपुर जिले में लगातार हो रही बिजली कटौती से नाराज जनप्रतिनिधियों ने सोमवार को दोपहर 1 बजे विकास भवन के प्रेरणा सभागार में आयोजित विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक में जमकर नाराजगी जाहिर की। बैठक की अध्यक्षता विधायक सुलतानपुर एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने की।इस अहम बैठक में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता समेत सभी अधिशाषी अभियंता, विधायक मोहम्मद ताहिर खान क