सुल्तानपुर: सावन के दूसरे सोमवार पर हयातनगर मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, जलाभिषेक, बेलपत्र और फूल चढ़ाए
सावन मास के दूसरे सोमवार को सुबह 7 बजे से हयातनगर के प्राचीन शिवालय में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। सुबह से ही मंदिर में पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा। भक्तों ने भगवान शिव को बेलपत्र, दूध, जल और फूल अर्पित किए। जिसमें श्रीप्रकाश उपाध्याय, नीतीश उपाध्याय, राज नारायण उपाध्