सुल्तानपुर: सावन के दूसरे सोमवार को कूरेभार क्षेत्र के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सुलतानपुर मे सावन माह के दूसरे सोमवार को कूरेभार क्षेत्र के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। सुबह से ही कस्बे और ग्रामीण इलाकों के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। गीता मंदिर परिसर, गुप्तारगंज स्थित मां चंडिका धाम और हनुमान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। कूरेभार बाजार स्थित हनुमान मंदिर के प्राचीन शिवलिंग पर श्रद्धालुओं