सुल्तानपुर: मोहर्रम में इमामबाड़ा हयातनगर से निकला जुलूस, जनाब-ए-सज्जाद की शहादत पर श्रद्धालुओं ने दी श्रद्धांजलि
इमामबाड़ा हयातनगर में रविवार रात 10 बजे मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। आजमगढ़ से आए मौलाना फरहान अली आजमी की मौजूदगी में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी धर्मों के लोगों ने हिस्सा लिया।मजलिस में मौलाना फरहान अली आजमी ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत के बाद के घटनाक्रम का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि यजीद की सेना ने इमाम हुसैन के परिवार पर अत्याचार किए