खेकड़ा: खेकड़ा में दिल्ली-सहारनपुर पर रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत, बेटा घायल, चालक फरार
खेकड़ा में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शनिवार को एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। सुभानपुर मोड़ के पास एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। मृतक महिला की पहचान खेकड़ा निवासी कान्ता के रूप में हुई है। वह अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल पर खेकड़ा की ओर जा रही थीं। दिल्ली-सहारनप