अररिया, 17 सितम्बर 2026
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एनएचएआई के कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का दिया गया निर्देश
जिला पदाधिकारी, अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में आज जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित एवं प्रस्तावित सड़क एवं पुल से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली गई।
समीक्षा के क्रम में गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से संबंधित कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की गई तथा परियोजना से जुड़े आवश्यक कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त एनएच-27 के मरम्मत कार्य की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मरम्मत कार्य में तेजी लाते हुए इसे यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
बैठक में फारबिसगंज -जोगबनी- पलासी जंक्शन ओवरब्रिज के डीपीआर कार्य की भी जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने डीपीआर से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा कर कार्य प्रारंभ करने की दिशा में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में आधारभूत संरचना से संबंधित परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन से आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Araria, Bihar | Sep 18, 2026