पीपलखूंट: बीड़ी को लेकर विवाद के बाद डॉक्टर की संदिग्ध मौत, पुलिस ने जांच तेज की
प्रतापगढ़। जिले के पीपलखूंट थाना क्षेत्र के बोरी पी गांव में एक डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले में अब नया खुलासा सामने आया है कि विवाह समारोह के दौरान मृतक का कुछ लोगों से बीड़ी को लेकर विवाद हुआ था। थाना प्रभारी छबीलाल के अनुसार बांसवाड़ा जिले के डूंगरा छोटा क्षेत्र के मछारसाथ गांव निवासी 28 वर्षीय