लोहंडीगुडा: दो दिनों की बारिश से उफान पर चित्रकोट जलप्रपात, 'भारत का नियाग्रा' देखने पर्यटकों की उमड़ रही भीड़
बस्तर में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात पूरी तरह लबालब हो गया है। इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ने से जलप्रपात अपने पूरे शबाब पर दिखाई दे रहा है। विशाल जलराशि की गर्जना और मनमोहक प्राकृतिक छटा पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। चित्रकोट जलप्रपात वर्षा ऋतु में अपने सबसे भव्य स्वरूप में दिखाई देता है ।