कानपुर: कल्याणपुर पुलिस ने दबिश देकर अंबेडकरपुरम के पास पानी की टंकी से जुआ खेल रहे 3 जुआरियों को किया गिरफ्तार
कल्याणपुर थाने की पुलिस को सफलता हाथ लगी है। उपनिरीक्षक सत्यम चौहान के नेतृत्व में दबिश देकर तीन जुआरी शंकर वर्मा,सर्वेश तिवारी,आदित्य त्रिपाठी उर्फ नाटू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने बताया शुक्रवार दोपहर 3 बजे अभियुक्तों को जेल भेजा गया है।जुआरियों के पास से स्विफ्ट गाड़ी भी बरामद हुई है।