कानपुर: अलर्ट और जुम्मे की नमाज के चलते रावतपुर में डीसीपी ने पीएसी और क्यूआरटी के साथ की पैदल गश्त
रावतपुर थाना क्षेत्र के अति संवेदनशील इलाके में डीसीपी पश्चिम ने शुक्रवार सुबह 11:30 बजे पीएसी और क्यूआरटी के साथ पैदल गश्त की।गश्त के दौरान संवेदनशील स्थानों की निगरानी ड्रोन कैमरे से भी कराई गई। डीसीपी ने कहा अलर्ट के चलते सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी निगरानी रखी जा रही है।